शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक के लिए एक बड़ा प्लान बनाया है. इसके लिए पार्टी ने देशभर के जिलों में कुछ कार्यक्रमों के जरिए जनता तक पहुंचने की योजना बनाई है. भाजपा इस अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया जाएगा.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है सभी कार्यकर्त्ता समाज के साथ मिलकर उनके जन्मदिन को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाते हैं। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर , 2022 तक सेवा पखवाड़ा सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। यह रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर , 2022 तक जारी रहेगा।
पं . दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितंबर , 2022 को सभी प्रदेशों में मंडल स्तर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…