खाद्य तेलों में सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी से लोगों को मिली राहत, आंखें स्कैन करके भी मिलेगा राशन – राजेंद्र गर्ग

शिमला : प्रदेश डिपुओं में अब आंखों को स्कैन करके भी राशन मिल जाएगा। यह प्रणाली इसी माह से डीपुओं में लागू कर दी जाएगी।आज शिमला में पत्रकार वार्ता में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कर रही है और हिमाचल को शीर्ष की ओर ले जा रही है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रदेश में सरकार द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए गए हैं जिसके चलते आज हिमाचल प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए मुफ्त राशन के साथ ही उज्जवला योजना के तहत 3 लाख 41 हजार से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य तेलों के लिए हाल ही मे सरकार ने बीपीएल के लिए 20 रुपये जबकि एपीएल परिवारो के लिए 10 रू प्रति लीटर की सब्सिडी दी है जो एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन वितरण का कार्य लगातार किया जा रहा है जिससे गरीबों को करोना काल से ही राहत मिल रही है खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि राशन डिपो में फिंगरप्रिंट स्कैन के माध्यम से राशन वितरित करने के अलावा अब आई स्कैन (आँखों से स्केन) के द्वारा भी राशन दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिन लोगों के फिंगरप्रिंट में दिक्कतें आ रही थी उन्हें इससे राहत मिलेगी और यह प्रणाली इसी माह से शुरू की जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago