कांग्रेस ने खाली सिलेंडर पर माला चढ़ाकर किया बढ़ी कीमतों का विरोध

शिमला : गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले 7सालों में लगातार वृद्धि हो रही हैं. 2014 में गैस सिलेंडर की क़ीमत जहाँ 410 रूपये थीं तो आज बढ़कर 11 सौ के पार हैं. यह बात शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहीं. कांग्रेस ने इस दौरान खाली सिलेंडर को फूल मालाएं पहनाकर धुप अगरबती से पूजा कि ओर कहा कि उज्जवला स्कीम के नाम पर मुफ्त सिलेंडर क़ी बात करने वाली भाजपा क़ी सरकार में आज कीमतें आसमान में हैं
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय स्मृति ईरानी सिलेंडर के दामों को लेकर हाय तौबा करती थी लेकिन आज सिलेंडर की कीमतें 1100 से अधिक हो गई अब स्मृति ईरानी चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल आ रहे हैं लेकिन वो बताए कि प्रदेश को क्या दे रहे हैं। लोगो को गुमराह करने के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं क्योंकि लोग बेरोजगारी और महँगाई से त्रस्त हो चुके हैं. इसलिए कांग्रेस पार्टी पर सभी लोगों की आस है और कांग्रेस पार्टी ने ही प्रदेश में विकास करवाया है जबकि जयराम सरकार कांग्रेस के ही कार्यों के रिबन काट रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार को कोई 5 काम बताने की चुनौती दी। मुख्यमंत्री न तो एयरपोर्ट बना सके और न ही कोई प्रदेश में कोई नया काम करने में मुख्यमंत्री कामयाब हुए हैं।

वंही कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा ने कहा कि उज्जवला सिलेंडर आज खाली पड़े हैं क्यूंकि गैस के दाम आसमान छू रहें हैं. 1लाख 36 हजार उज्जवला सिलेंडर में से 2019 में 83 हजार सिलेंडर रिफिल करवाए गए जो 2021-22 में केवल 9 हजार ही भरवाये गए. उन्होंने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्र में सभी महिलाएं बाहर निकलेंगी और स्मृति ईरानी को खाली सिलेंडर वापिस देंगी. लाम्बा ने कहा कि पीएम कि सिलेंडर सिंड्रेला हिमाचल आ रही हैं वह वापिस जाकर मोदी को सन्देश पहुंचाये की सिलेंडर ठंडे पड़े हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago