Siromour News : जिलावासी भवनों का निर्माण करने से पहले राष्ट्रीय भवन कोड-2016 का करें अवलोकन- एल. आर. वर्मा

 नई दिल्ली के दिशा- निर्देशों अनुसार केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की द्वारा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पूर्व चिन्हित स्थलों पर भूकंप एवं भूस्खलन के मध्य नजर भवनों के जोखिम आंकलन हेतु बचत भवन उपायुक्त कार्यालय, नाहन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा आयोजित की जा रही दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्रामीण विकास अभिकरण, पंचायती राज विभाग, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, हिमुडा, संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालयों से लगभग 40 प्रतिभागियों व तकनीकी स्टाफ को भूमि स्तर पर इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित किया गया।
इसी दौरान आज दूसरे दिन प्रतिभागियों ने नाहन शहर के कुछ निजी एवं सरकारी भवनों का भी जोखिम आंकलन प्रायोगिक रूप में किया एवं इसकी रूपरेखा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की को प्रस्तुत की।


   उन्होने जिला वासियों से आग्रह किया कि भवनों का निर्माण से पूर्व राष्ट्रीय भवन कोड -2016 का अवलोकन जरूर करें।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने इस दो दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए सभी तकनीकी स्टाफ को बधाई दी एवंhttps://tatkalsamachar.com/dharamsala-mahatma-gandhi/ उन्होंने सभी से आग्रह भी किया कि वे धरातल पर अपने कनिष्ठ अभियंताओं एवं तकनीकी स्टाफ को भी भवन जोखिम आंकलन करने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम देंगे

ताकि भविष्य में सिरमौर जिला में भवनों को भूकंप एवं भूस्खलन आदि आपदाओं से सुरक्षित किया जा सके, जिससे कि जिला में जान एवं माल के नुकसान को भविष्य में कम किया जा सके।


इसके उपरांत केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. एम. दालबेहेरा ने मुख्य अतिथि का आभार किया एवं इस कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि वह भविष्य में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की की टीम के साथ धरातल पर भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगेhttps://www.youtube.com/watch?v=Kf9FsbfVZ00 ताकि जिला में पूर्व चिन्हित स्थलों पर इस जोखिम आंकलन प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
अंत में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं सभी प्रतिभागियों का इस दो दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित होने पर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।


इस अवसर पर आशीष कपूर, वैज्ञानिक केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की, प्रताप पराशर, वित्त योजना अधिकारी, राजन कुमार शर्मा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago