नागरिक सभा सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने निगम की टैक्सियों का किराया बढ़ाने पर रोष व्यक्त किया

शिमला नागरिक सभा की टूटू इकाई ने एचआरटीसी टेम्पो ट्रेवलर के किराए में की गयी भारी बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है। नागरिक सभा ने इस किराया वृद्धि को जनता की जेबों पर डाका डालने वाला कदम करार दिया है। नागरिक सभा ने इसके खिलाफ एचआरटीसी प्रबंधन को चेताया है कि अगर तुरन्त किराया कटौती न हुई तो जोरदार आंदोलन होगा।

नागरिक सभा सह संयोजक विजेंद्र मेहरा,टूटू इकाई अध्यक्ष राहुल चौहान व सचिव हेमराज चौधरी ने एचआरटीसी प्रबंधन पर लूट व तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पूरे शिमला शहर में एचआरटीसी टेम्पो ट्रेवलर के किराए में भारी वृद्धि कर दी गयी है। यह किराया वृद्धि 60 प्रतिशत से भी ज़्यादा है। विजयनगर व शिवनगर में इस सेवा का किराया भी 30 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है तथा टूटू से 40 रुपये किराया वसूला जा रहा है जोकि किसी भी रूप में मान्य नहीं है। इसी तरह शिमला शहर के अलग – अलग क्षेत्रों में इस सेवा में भारी किराया वृद्धि की गई है जिसमें सीटीओ से अनाडेल का किराया बढ़ाकर 40 रुपये करना भी शामिल है। इस किराया वृद्धि से जहां एक ओर यात्रियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा वहीं दूसरी ओर किराया वृद्धि से इस सेवा का संचालन बुरी तरह प्रभावित होगा क्योंकि भारी किराया वृद्धि से आम जनता इन टेम्पो ट्रेवलर में सवारी नहीं करेगी। कम सवारियों के कारण अंततः यह सरकारी सेवा बन्द करनी पड़ेगी जिस से बुजुर्गों,महिलाओं व बच्चों सहित आम जनता को भारी नुकसान होगा। इस तरह इस सेवा के एक बार फिर निजी क्षेत्र में जाने का दरवाजा खुला जाएगा व जनता का आर्थिक शोषण और तेज हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हुई हैं तो फिर किस तर्क पर यह किराया वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि यह सेवा एचआरटीसी को मुनाफा दे रही है तो फिर इस भारी किराया वृद्धि के पीछे क्या तर्क है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago