BJP President Jagat Prakash Nadda and Chief Minister Jai Ram Thakur inspected Luhnu Maidan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर में लुहणू मैदान का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्तूबर को इसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और मेडिकल डिवाइसिस पार्क नालागढ़ तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग, सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक जे.आर. कटवाल और सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…