Some areas declared tow-away, no-parking zones in view of Dussehra.
दशहरा उत्सव के चलते जिला प्रशासन की ओर से कुछ क्षेत्रों को नो पार्किंग जोन- टो अवे जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, राइट बैंक पर मोहल से कुल्लू, कुल्लू से रामशिला गैमन पुल तक नो पार्किंग जोन- टो अवे जोन घोषित किया गया है।https://www.tatkalsamachar.com/dharamshala-worth-rs-195-38-crore/ वहीं श्री नारायण सिंह जी की जलेब के दौरान सर्कुलर रोड कॉलेज चौक से कला केंद्र होते हुए, बीडीओ ऑफिस, एसपी ऑफिस और एसपी ऑफिस से कॉलेज गेट तक रघुनाथ जी के कैंप दशहरा ग्राउंड तक उपरोक्त व्यवस्था लागू रहेगी।
जारी आदेशों में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर पार्क न करें अन्यथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन इम्पाउंड करने की कार्रवाई की जाएगी। लोग अपने घरों के अंदर या फिर चिन्हित पार्किंग स्थान पर ही अपने वाहन पार्क करें। ये आदेश 3 अक्तूबर से लेकर 11 अक्तूबर लागू रहेंगे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…