Categories: देश

टैक्सपेयर हैं तो आपके लिए अहम हैं ये तारीखें, याद रखें और नुकसान से बचें

आपको महीनेवार इनकम टैक्स से जुड़ी तारीखें याद रखने की जरूरत है। कहीं आप कोई जरूरी तारीख मिस न कर दें, इसलिए आप अलर्ट क्रिएट कर सकते हैं या अपने पर्सनल कैलंडर में उन्हें ऐड कर सकते हैं। ऐसा करने से आप आईटीआर लेट फाइलिंग और टीडीएस रिटर्न्स आदि से जुड़ी लास्ट मिनट की हड़बड़ी से बच सकते हैं, साथ ही आपको पेनल्टी भी नहीं देनी होगी।

प्रीति मोतियानी
अगर आप टैक्सपेयर हैं तो हो सकता है आपके पास इनकम टैक्स विभाग की ओर से एक कैलेंडर आया हो, जिसमें इनकम टैक्स से संबंधित अहम तारीखों की जानकारी हो। कहीं आप कोई जरूरी तारीख मिस न कर दें, इसलिए आप अलर्ट क्रिएट कर सकते हैं या अपने पर्सनल कैलंडर में उन्हें ऐड कर सकते हैं। ऐसा करने से आप आईटीआर लेट फाइलिंग और टीडीएस रिटर्न्स आदि से जुड़ी लास्ट मिनट की हड़बड़ी से बच सकते हैं, साथ ही आपको पेनल्टी भी नहीं देनी होगी। तो आइए जानें, महीनेवार आपको इनकम टैक्स से जुड़ी कौन-कौन सी तारीखें याद रखने की जरूरत है।

जनवरी
15 जनवरीः वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के लिए टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स(TCS) का तिमाही स्टेटमेंट जमा करने की आखिरी तारीख।
30 जनवरीः जिस शख्स से टैक्स कलेक्ट किया गया, उसे TCS सर्टिफिकिट जारी करने की अंतिम तारीख।
31 जनवरीः 31 दिसंबर 2019 को खत्म हुई तिमाही के लिए सरकार के पास जमा किए गए टैक्स का TDS रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख।

फरवरी
15 फरवरीः 31 दिसंबर 2019 को खत्म हुई तिमाही की सैलरीज को छोड़कर पेमेंट्स के लिए TDS सर्टिफिकिट जारी करने की डेडलाइन।

मार्च
15 मार्चः वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अडवांस टैक्स की चौथी किस्त की डेडलाइन।
31 मार्चः FY2018-19 का लेट या रिवाइज्ड ITR भरने की ाखिरी तारीख।

मई
15 मईः
 31 मार्च 2020 को खत्म हुई तिमाही के लिए डिपॉजिट TCS(टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स) का स्टेटमेंट फाइल करने की आखिरी तारीख।
31 मईः 31 मार्च 2020 को खत्म हुई तिमाही के दौरान TDS डिपॉजिट पर TDS रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन।

जून
15 जूनः FY2020-21 के लिए अडवांस टैक्स की पहली किस्त की डेडलाइन।
15 जूनः एम्प्लॉयीज को फॉर्म 16 जारी करने की आखिरी तारीख। इसके अलावा, सैलरी के अतिरिक्त होने वाली आय के लिए तिमाही TDS सर्टिफिकिट(16A) जारी करने की तारीख।

जुलाई
15 जुलाईः 30 जून 2020 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए TCS स्टेटमेंट फाइल करने की अंतिम तिथि।
30 जुलाईः 30 जून 2020 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकिट जारी करने की अंतिम तारीख।
31 जुलाईः 30 जून 2020 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए TDS जमा करने की तारीख।
31 जुलाईः इंडिविजुअल्स, हिंदू विभाजित परिवार(HUFs) और अन्य असेसीज के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख।

अगस्त
15 अगस्तः सैलरी के अलावा अन्य आय के लिए तिमाही TDS सर्टिफिकिट जारी करने की तारीख।

सितंबर
15 सितंबरः FY 2020-21 के लिए अडवांस टैक्स की दूसरी किस्त की तारीख।
30 सितंबरः जिन असेसीज की अकाउंट बुक्स का ऑडिट होना हो,उनके लिए आईटीआर फाइलिंग की अंतिम तारीख।

अक्टूबर
15 अक्टूबरः 30 सितंबर 2020 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेमेंट फाइल करने की तारीख।
30 अक्टूबरः तिमाही TCS जारी करने की तारीख।
31 अक्टूबरः 30 सितंबर 2020 को खत्म होने वाली तिमाही के लिए जमा TDS के लिए स्टेटमेंट फाइल करने की डेडलाइन।

नवंबर
15 नवंबरः सैलरी के अलावा अन्य आय आय के लिए TDS सर्टिफिकिट इशू करने की तारीख।
30 नवंबरः ऑडिटेड बुक्स और इंटरनैशनल ट्रांजैक्शन्स वाले असेसीज के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख।

दिसंबर
15 दिसंबरः FY 2020-21 के लिए अडवांस टैक्स की तीसरी इन्स्ॉलमेंट की अंतिम तारीख।

यह तो थी कैलेंडर इयर की बात। वित्त वर्ष की बात करें मार्च का महीना काफी अहम होता है। मार्च में न सिर्फ वित्त वर्ष खत्म होता है बल्कि आपको FY 2020-21 में टैक्स सेविंग के लिए 31 मार्च 2021 तक टैक्स सेवर्स खरीद लेने होंगे, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। तो, याद रखिए ये तारीखएं और इनकम टैक्स के मामले में लास्ट डेट चूकने की वजह से किसी भी नुकसान से बचें।

Share
Published by

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago