चंद्र ग्रहण आज, कब शुरू होगा और कैसा दिखेगा

कुछ दिन पहले दिखे सूर्यग्रहण के शानदार नज़ारे के बाद अब चंद्रगहण होने जा रहा है, जो भारत से भी देखा जा सकेगा.

ये ग्रहण 10 जनवरी, शुक्रवार भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और लगभग चार घंटों तक जारी रहेगा.

यह 11 जनवरी रात 2 बजकर 42 मिनट पर ख़त्म होगा. इसे भारत के साथ अन्य एशियाई देशों, यूरोप, अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया से देखा जा सकेगा.

इस ग्रहण का शानदार नज़ारा पौने एक बजे के आसपास देखा जा सकेगा, जब चांद का 90 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया पड़ने के कारण मंद नज़र आएगा.

आज रात होने जा रहा चंद्रग्रहण पीनम्ब्रल यानी उप छाया ग्रहण है. यानी पृथ्वी की मुख्य छाया के बाहर का हिस्सा चांद पर पड़ेगा जिससे उसकी चमक फीकी सी पड़ जाएगी.

2020 में कुल छह ग्रहण होने वाले हैं. इनमें से दो सूर्यग्रहण हैं और चार चंद्रग्रहण होंगे. आज होने वाले चंद्रग्रहण के बाद 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा.

इसके अलावा एक सूर्यग्रहण 21 जून होगा और दूसरा 14 दिसंबर को. कुछ हफ़्ते पहले ही, 26 दिसंबर को दुनिया के कई हिस्सों से सूर्यग्रहण का नज़ारा देखने को मिला था.

कब लगता है चंद्रग्रहण?

सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में इस तरह आ जाती है कि चांद धरती की छाया से छिप जाता है. यह तभी संभव है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपनी कक्षा में एक दूसरे के बिल्कुल सीध में हों.

पूर्णिमा के दिन जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इससे चंद्रमा के छाया वाला भाग अंधकारमय रहता है.

जब हम इस स्थिति में धरती से चांद को देखते हैं तो वह भाग हमें काला दिखाई पड़ता है. इसी वजह से इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago