स्मृति ईरानी का हमला, भारत के टुकड़े करने का सपना देखने वालों के साथ गईं दीपिका

जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने पर भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हुई है। अभिनेत्री पर हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहता होगा कि दीपिका प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं। 

स्मृति ने आगे कहा कि यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उन लोगों के साथ खड़ी हुई, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों की पिटाई की। कार्यक्रम में स्मृति ईरानी की ओर से एक सवाल के जवाब में की गई टिप्पणी का वीडियो भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने भी ट्वीट किया है। 

कांग्रेस का सर्मथन करती हैं दीपिका
केंद्रीय मंत्री ने दीपिका पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी को समर्थन करती हैं। जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं। 

मामले की जांच चल रही है, कुछ कहना ठीक नहीं: स्मृति ईरानी
जेएनयू में छात्रों पर नकाबपोस हमलावरों के द्वारा किए गए हमले को लेकर जब स्मृति ईरानी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। मंत्री ने कहा कि मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। मैं संवैधानिक पद पर हूं और पुलिस की ओर से जांच के पहलू कोर्ट के समक्ष रखे जाने तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा। 

बता दें कि पांच जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोस हमलावरों ने छात्रों पर लाठी और डंडों से हमला किया था। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था। ऐसे ही एक प्रदर्शन में समर्थन दिखाने के लिए दीपिका पादुकोण भी जेएनयू पहुंची थीं। उनके जेएनयू जाने के बाद से ही जहां एक नई फिल्म ‘छपाक’ का विरोध कर रहा है तो वहां एक अन्य वर्ग उनके छात्रों के साथ खड़े होने की सराहना भी कर रहा है। 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago