टूटू पीएचसी में स्टाफ की पूर्ण भर्ती की जाए व अनाडेल पीएचसी की तर्ज़ पर इसका आधुनिकीकरण किया जाए

शिमला नागरिक सभा की टूटू इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल टूटू पीएचसी में बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिमला जिला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा से मिला व उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांग – पत्र के संदर्भ में ठोस निर्णय लिया जाएगा व नागरिक सभा की मांगों को पूर्ण किया जाएगा। नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज होगा। प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र मेहरा, हेमराज चौधरी, कुंदन शर्मा, दिनेश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, बालक राम, बलबीर पराशर आदि शामिल रहे।

नागरिक सभा सह संयोजक विजेंद्र मेहरा, टूटू इकाई अध्यक्ष राहुल चौहान, सचिव हेमराज चौधरी, उपाध्यक्ष कुंदन शर्मा व सह सचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि टूटू पीएचसी की स्थापना 29 अगस्त, 2014 को हुई थी। अपनी स्थापना के कई वर्षों के बाद भी यह दयनीय स्थिति में है। इस पीएचसी में स्टाफ, भवन, मशीनों जैसी बुनियादी सुविधाओं का आज भी अभाव है। कुछ मशीनें हैं भी लेकिन उन्हें चलाने के लिए कुशल कर्मचारी नहीं हैं। पीएचसी टूटू में जनता को बुनियादी सुविधाओं व रूटीन टेस्ट तक से वंचित किया जा रहा है। यहां पर लैब टेक्नीशियन तक की भी व्यवस्था नहीं है। स्थापना के साढ़े आठ वर्ष बाद भी पीएचसी को अपना भवन तक नसीब नहीं हो पाया है।

उन्होंने मांग की है कि टूटू पीएचसी में स्टाफ की पूर्ण भर्ती की जाए व अनाडेल पीएचसी की तर्ज़ पर इसका आधुनिकीकरण किया जाए। टूटू पीएचसी का उचित रख – रखाव किया जाए व जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता है तब तक इसके भवन की रिपेयर व मेंटेनेंस की जाए। टूटू पीएचसी के नए भवन का उद्घाटन 9 सितम्बर, 2016 को हुआ था परन्तु छः साल बीतने के बाद भी भवन निर्माण की एक ईंट तक नहीं लगी है। भवन निर्माण के लिए मंज़ूर हुई लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की राशि को तुरन्त जारी किया जाए व इस राशि को इस पीएचसी भवन के निर्माण व विकास के लिए खर्च किया जाए। इस भवन निर्माण के लिए एनओसी जारी करके इसका कार्य क्रमबद्ध व चरणबद्ध तरीके से तुरन्त शुरू किया जाए ताकि वर्तमान भवन में चल रही ओपीडी सर्विस किसी भी रूप में प्रभावित न हो व भविष्य में नया भवन भी बनकर तैयार हो पाए।  टूटू पीएचसी में सभी आधुनिक मशीनें व उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। टूटू पीएचसी में एक्स – रे मशीन का उद्घाटन 9 सितम्बर, 2016 को हुआ था परन्तु इसका संचालन आज छः वर्ष बाद भी नहीं हो पाया है। इसके संचालन के लिए रेडियोग्राफर की नियुक्ति की जाए। एक्स रे मशीन के संचालन के लिए डार्क रूम व अन्य कमरों के बीच निर्धारित मानदंडों के अनुसार दीवार का निर्माण करके इस सुविधा को तुरन्त शुरू किया जाए ताकि जनता को एक्स – रे सुविधा टूटू में ही उपलब्ध हो पाए। टूटू पीएचसी में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की जाए ताकि जनता को रूटीन टेस्ट सहित अन्य टेस्टों की सुविधा टूटू में ही उपलब्ध हो पाए। निष्क्रिय पड़े एनालाइज़र अथवा ब्लड टेस्टिंग मशीन को तुरन्त शुरू किया जाए ताकि स्थानीय जनता को रूटीन टेस्ट सहित अन्य ब्लड टेस्ट सुविधा समयबद्ध उपलब्ध हो सके। टूटू पीएचसी में स्थाई सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए ताकि पीएचसी में साफ – सफाई की निरन्तर व्यवस्था हो पाए।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago