रिकांगपिओ : गत दिनों उत्तराखंड से किन्नौर के आ रहे ट्रेकर्स के खिमलोगा दर्रा को पार करते हुए घायल ट्रैकर सुब्रोतो बिसवास व तीन पोर्टर को मंगलवार को पुलिस, आई.टी.बी.पी व होमगार्ड के जवानों द्वारा सुरक्षित सांगला लाया गया जहां सामुदायिक अस्पताल में घायल ट्रैकर सुब्रोतो बिसवास को प्राथमिक उपचार के उपरांत रामपुर के लिए रैफर किया गया है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक़ ने कहा कि तीन पोर्टर भी रामपुर पहुंच गए हैं तथा मृतक ट्रैकर 42 वर्षीय सूजे दूले के शव की खोज जारी है तथा जिला प्रशासन द्वारा एन.डी.आर.एफ को खोज में सहायता करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल ट्रैकर सुब्रोतो बिसवास को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…