कांग्रेस ने किए देश के टुकड़े, भारत जोड़ो यात्रा एक ढोंग : अविनाश राय खन्ना

शिमला : भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा, कांग्रेस के नेता कहते हैं की उनको हिमाचल की भाजपा सरकार के विकास कार्य नजर नहीं आते हैं। ठीक वैसे ही, जैसे कांग्रेस को हाल के वर्षों में पार्टी छोड़ने वाले अपने ही वरिष्ठ नेता नजर नहीं आते. भारत 1947 में ही आजादी के साथ संगठित हो गया था। हां इसी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद-370 और 35A जैसे प्रावधानों से जरूर भारत को तोड़ने का काम किया था।

खन्ना ने कहा कांग्रेस ने इस यात्रा में हिमाचल प्रदेश को शामिल नहीं किया है। इससे यह लगता है कि कांग्रेस नेताओं की नजर में हिमाचल प्रदेश का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कांग्रेस का मकसद भारत जोड़ने का नहीं तोड़ने का है। भारतीय राजनीति में परिवारवाद की जनक कांग्रेस को छोड़कर उनके नेता दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। खन्ना ने कहा गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपिल सिब्बल, जितिन प्रसाद, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, आरपीएन सिंह और कुलदीप बिश्नोई जैसे कई नेता है, जो कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में गए हैं।

बल्क ड्रग पार्क मोदी की देन हिमाचल को, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने हिमाचल कोंडिया था औद्योगिक पैकेज।कांग्रेस के दूसरी तरफ दिल्ली की जनता को झूठ बोलकर एवं बरगलाकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी खुद नए-नए तरीके के भ्रष्टाचार कर रही है। स्टिंग का ज्ञान देने वाला आज खुद स्टिंग के घेरे में है। इसका जवाब केजरीवाल को देना चाहिए कि इससे कितनी काली कमाई की ? दिल्ली में नई शराब नीति को लागू करके केजरीवाल और सिसोदिया ने अपनी तिजोरी भरी है।

Neha Sharma

Recent Posts

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

3 days ago

अनुसूचित जनजाति आयोग ने जनजातीय विकास की दिशा में हिमाचल सरकार के प्रयासों को सराहा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में…

4 days ago

दिन हो या रात, विकास कार्यों की निगरानी में लगातार सक्रिय उपमुख्यमंत्री.. कॉलेज, मंदिर, अस्पताल और पुल परियोजनाओं की परखी रफ्तार

हरोली(ऊना), 9 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही…

5 days ago