6 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

मंडी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला के 6 मील के पास भारी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में एक मशीन भी आई है लेकिन इसमें सवार आपरेटर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 6 मील के पास भारी मात्रा में मलबा पहाड़ी से हाईवे पर आ गिरा। मलबा इतना अधिक आया है कि पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। इस कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। कुल्लू से मंडी आ रहे वाहनों को अब वाया गोहर-चैलचौक भेजा जा रहा है जबकि मंडी से कुल्लू जा रहे वाहनों को वाया कटौला भेजा जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हाईवे बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और रात तक हाईवे को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि हाईवे रात तक बहाल नहीं हुआ तो फिर सुबह फिर से मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago