कोरोना से हवा में चार मीटर तक है खतरा, अस्पताल के वार्ड में मिला वायरस

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी कि कोरोना वायरस हवा में फैलता है। हां, यह जरूर कहा गया था कि यदि कोई कोरोना वायरस से संक्रमित है और वह खांसता या छींकता है तो उसके आसपास संक्रमण का खतरा रहता है लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जो होश उड़ाने वाली है। एक नए अध्ययन के मुताबिक अस्पताल के वार्ड की हवा में कोरोना वायरस मिला है। वार्ड में कोरोना को मरीज से चार मीटर की दूरी पर पाया गया है। 

इमर्जिंग इंफेक्सियस डिजीज नाम की पत्रिका में यह रिपोर्ट छपी है। बता दें कि यह पत्रिका द सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की है। इस रिपोर्ट के आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में रखना खतरे से खाली नहीं है। इस रिपोर्ट ने कोरोना के संक्रमण की प्रक्रिया को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

यह शोध बीजिंग में सैन्य चिकित्सा विज्ञान अकादमी अस्पताल के आईसीयू और जेनरल वार्ड में हुआ है। यह शोध 19 फरवरी से 2 मार्च के बीच दोनों वार्ड में किया गया। इस दौरान अस्पताल के आईसीयू में कोरोना वायरस के 15 मरीज थे, जबकि जेनरल वार्ड में 14 मरीज थे। आईसीयू के भीतर हवा से लिए गए 40 में से 14 नमूनों में वायरस पाया गया, वहीं जेनरल वार्ड के 16 नमूनों में से दो में वायरस मिला है। शोध में यह भी पता चला कि मरीज से चार मीटर की दूरी पर भी हवा में कोरोना वायरस मिला है। 

बता दें कि इससे पहले मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) के एक शोधकर्ता ने चेतावनी देते हुए कहा था किकोरोना वायरस लगभग आठ मीटर की दूरी तक फैल सकता है। शोधकर्ता ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और सीडीसी (CDC) की तरफ से जारी पुरानी गाइडलाइंस में बदलाव करने की सलाह दी थी।

यह शोध एमआईटी की शोधकर्ता लीडिया बोरोइबा ने किया था जो कि सालों से खांसी और जुकाम के संक्रमण पर शोध कर रही हैं। एमआईटी की एसोसिएट प्रोफेसर लीडिया का यह शोध अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन की पत्रिका में छपा है। प्रोफेसर लीडिया ने अपने शोध में जानकारी दी है कि दो मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग 1930 के पुराने मॉडल पर आधारित है।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago