https://www.tatkalsamachar.com/?p=2593
लॉकडाउन के चलते अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ग्राम पंचायत भड़ोलियां के कस्बा भड़ोलीकला में चोरी से शराब बेचने पर ठेके को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री करने पर ठेके से 30 हजार रूपये की नकदी भी बरामद की है। तलाई पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल कोटधार क्षेत्र में गश्त कर रहा था। भड़ोलीकलां पहुंचे तो देखा कि शराब के ठेके के पास कुछ लोग खड़े थे। पुलिस को देख कर वह वहां से इधर उधर भाग गए।
जिस पर पुलिस को शक हुआ तो देखा कि एक व्यक्ति ने शराब की दुकान को ताला लगाया और स्वयं खेतों की तरफ भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने पकड़ लिया तथा जब उस से पूछताछ की तो उस ने बताया कि एक सेल्समैन ठेके के अंदर है। चोर दरवाजे से बाहर शराब ग्राहकों को दे रहा था।
घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लॉकडाउन के चलते भड़ोलीकलां के शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…