Categories: देश

न ट्रेन चलेगी-न प्लेन, देशभर में 19 दिन के लिए और बढ़ा लॉकडाउन

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2605

पीएम मोदी के ऐलान के बाद रेलवे की तरफ से बयान आया है कि सभी पैसेंजर ट्रेन लॉकडाउन जारी रहने तक ही बंद रहेंगी यानी 3 मई तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी. इसके अलावा फ्लाइट सेवा भी नहीं खुलेगी. सभी घरेलु और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी.

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही देश की जंग अब और लंबी हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है. हालांकि, लॉकडाउन बढ़ने के संकेत सरकार ने पहले ही दे दिये थे, लेकिन कुछ राहत की भी उम्मीद की जा रही थी, मगर ऐसा नजर नहीं आ रहा है.

पीएम मोदी के ऐलान के बाद रेलवे की तरफ से बयान आया है कि सभी पैसेंजर ट्रेन लॉकडाउन जारी रहने तक ही बंद रहेंगी यानी 3 मई तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी. मेट्रो सेवा भी पहले की तरह ही बंद रहेगी. इसके अलावा फ्लाइट सेवा भी नहीं खुलेगी. सभी घरेलु और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी.

बसों को लेकर हालांकि, कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है, लेकिन जिस तरह पीएम मोदी ने हर थाने, हर जिले और हर राज्य में सघन निगरानी का आदेश दिया है, वैसी परिस्थिति में बसों के आवागमन की संभावना न के बराबर ही है.

परिवहन न खोलने की मांग कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से भी की गई थी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर परिवहन खुल गया तो लॉकडाउन का कोई असर नहीं रहेगा. लेकिन इस सबके बीच किसान और फसल की वजह से राहत की उम्मीद की जा रही थी.

दरअसल, इस समय देश में रबी की फसल कटाई का वक्त है. फसल तैयार है, सीमाएं लॉक होने के चलते न तो मजदूर कहीं जा पा रहे हैं और न ही मशीनों की आवाजाही हो रही है. पीएम मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के साथ ये तो कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो. लेकिन ये दिक्कत कैसे कम होंगी, इसका फॉर्मूला अभी नहीं बताया गया है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कुछ राहत का जिक्र किया है. उन्होंने बताया है कि इस विषय में कल यानी बुधवार को गाइडलाइंस जारी की जाएंगी. अब इन गाइडलाइंस में क्या निकलकर आता है इस पर सबकी नजर है. लेकिन पीएम ने अपने बयान में ये भी कहा है कि अगले एक सप्ताह लॉकडाउन को और कठोरता से लागू कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक हर थाने, हर जिले और हर राज्य में सघन निगरानी रखी जायेगी

20 अप्रैल के बाद कुछ राहत दी जाएंगी लेकिन पीएम मोदी ने उसके लिये भी शर्त रखी हैं. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिलहाल जिस तरह से 21 दिन का लॉकडाउन कर्फ्यू के रूप में चल रहा था, लॉकडाउन का दूसरा फेज भी वैसे ही आगे भी जारी रहने वाला है. लेकिन जरूरी सेवाओं को लेकर राहत की उम्मीद अब भी की जा रही है.

Share
Published by

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago