ऊना में मजबूत होगा पेयजल आपूर्ति का ढांचा, 19 पेयजल योजनाओं के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 155 करोड़, जल शक्ति विभाग ने पूरी की औपचारिकताएं

ऊना : जिला में जल शक्ति विभाग के तहत वर्ष 2000 से पहले स्थापित की गई करीब 19 पेयजल योजनाओं को 155 करोड़ की राशि से जीर्णोद्धार करके जनता को राहत प्रदान करने का काम किया जा रहा है। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की इन योजनाओं का जीर्णोद्धार करते हुए पेयजल आपूर्ति की सुरक्षा को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग द्वारा जीर्णोद्धार कार्यों को लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है और टेंडर अवार्ड की प्रक्रिया समाप्त होते ही विभाग ने युद्धस्तर पर इस काम को करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जलशक्ति विभाग द्वारा वर्ष 2000 से पहले बनी 19 पेयजल योजनाओं का 155 करोड़ रुपए से जीर्णोद्धार करने का खाका तैयार किया गया है। इन योजनाओं के जीर्णोद्धार के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक धनराशि उपलब्ध करवा रहा है जिसके लिए जल शक्ति विभाग द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। महज एक पखवाड़े के अंदर यह सभी काम विभाग द्वारा अवार्ड करने की भी योजना पर काम किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने बताया कि करीब 22 वर्ष पहले स्थापित की गई है पेयजल योजनाएं काफी खस्ता हालत में हैं, जिसके चलते इनका जीर्णोद्धार किया जाना बेहद जरूरी था। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में 3 ऊना विधानसभा क्षेत्र, 4 हरोली, 3 कुटलैहड़, 5 चिंतपूर्णी और 4 योजनाएं गगरेट में स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए इन योजनाओं का विशेष महत्व रहा है, इसी के चलते इन्हीं योजनाओं का जीर्णोद्धार करते हुए इन्हें फिर से पहले जैसी क्षमता के साथ जलापूर्ति के लिए तैयार किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जलशक्ति विभाग द्वारा वर्ष 2000 से पहले स्थापित की गई इन योजनाओं के जीर्णोद्धार 155 करोड रुपए खर्च कर इन्हे फिर से चुस्त दुरुस्त किया जाएगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago