शिमला : ओल्ड पेंशन की बहाली की मांग को लेकर एमपीएस ने क्रमिक अनशन शुरू किया है ओर हर जिला के कर्मचारी अनशन पर बैठ रहे है। मंगलवार को सिरमौर जिला एनपीएस की कार्यकारणी शिमला सीटीओ पर अनशन पर बैठे। जिसमे जोया मामा का नारा लगाने वाले ओम प्रकाश भी पहुचे ओर उन्हें एनपीएस का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस दौरान जोया मामा के नारे का राजनीतिकरण करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए नारे में ऐसा कुछ नही था लेकिन विवाद खड़ा किया गया। मामा शब्द किसी को सुशोभित किया जाता है। बेवजह इसका राजनीतिकरण किया गया है।नारे आंदोलनों के एक हिस्सा होते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर में रैलियां कर रहे है ओर अपने आप को सिरमौर का मामा ओर उन्हें भांजा बता रहे है।
उन्होंने कहा कि शुरू से ओल्ड पेंशन बहाल करने के संघर्ष कर रहे है और ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नही की जाती है और इस सरकार का एक महीना बचा है और उम्मीद है कि ये सरकार ओल्ड पेंशन बहाल करेगी।
वही एनपीएस संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए चारो लोकसभा क्षेत्रो में अनशन शुरू किया गया है ओर शिमला में अनशन का 25 वा दिन है। आज सिरमौर की टीम अनशन पर बैठी है जिसमे 3 मार्च को जोया मामा का नारा लगाने वाले ओम प्रकाश भी शामिल है। ये नारा प्रदेश ही देश में काफी चर्चा में रहा। आज ओम प्रकाश को एनपीएस का राज्य प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ये अनशन तक तक जाती रहेगा जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नही की जाती है। 15 सितम्बर के बाद वोट फ़ॉर ओपीएस अभियान शुरू किया जाएगा।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…