दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते के अंत तक राजधानी का तापमान 4 डिग्री तक पहुंचेगा। साथ ही समूचे उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ ठिठुरन भी बढ़ेगी। वहीं, हरियाणा के नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा। पंजाब में 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। उधर, राजस्थान का सीकर 2.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के सीकर के बाद पिलानी 4.3, चुरू 4.5 और जैसलमेर 5.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडे रहे।
उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से बुधवार को घने कोहरे से ढके रहे और लखनऊ, बहराइच, चुरू और डिबरूगढ़ में सुबह 5:30 बजे 25 मीटर के बाद कुछ दिख नहीं रहा था। वहीं पटियाला, चंडीगढ़, देहरादून, ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतर इलाकों में दृश्यता 200 मीटर से कम रही।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में सर्दी का सितम बढ़ेगा। पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं से उत्तर भारत समेत बिहार, राजस्थान और मध्य मैदानों में कंपकंपी बढ़ेगी।
बर्फबारी और रामबन में भूस्खलन के चलते बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे बुधवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। हाईवे बंद होने से यहां 4500 वाहन करीब 24 घंटे से जाम में फंसे थे। आईजी ट्रैफिक अलोक कुमार ने बताया कि पहले फंसे हुए वाहनों को निकाला जाएगा बाद में अन्य वाहनों को रास्ता दिया जाएगा।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…