पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश नहीं, भारत में इन देशों से आते हैं सबसे ज्यादा शरणार्थी

खास बातें

  • भारत में दूसरे देशों से आने वाले शरणार्थियों की संख्या के मामले में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश का नाम नहीं
  • यूएनएचआरसी की रिपोर्ट में किया गया है दावा

हाल में संसद द्वारा पारित होने के बाद बने नागरिकता कानून 2019 (Citizenship Act 2019 – CAA) में तीन देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के नियम आसान बनाए गए हैं। ये तीन देश हैं – पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश। बेशक इन देशों से भारत में बड़ी संख्या में शरणार्थी (Refugee) आते हैं। लेकिन शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय (UNHCR – United Nations High Commissioner for Refugees) के अनुसार इन तीनों में से कोई भी देश ऐसा नहीं है जो भारत में शरणार्थियों के मामले में शीर्ष तीन में भी आता हो।तो फिर वो कौन से देश हैं जहां से सबसे ज्यादा शरणार्थी भारत आते हैं? भारत में उन देशों के शरणार्थी कितनी संख्या में हैं? शरणार्थियों की संख्या के मामले में भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है, ये पाकिस्तान से ज्यादा है या कम? भारत के सबसे ज्यादा शरणार्थी किस देश में हैं? कौन कहलाते हैं शरणार्थी?

किन्हें कहते हैं शरणार्थी

शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय (UNHCR – United Nations High Commissioner for Refugees) के अनुसार, ‘शरणार्थी वे लोग होते हैं जो युद्ध, हिंसा या किसी तरह की प्रताड़ना जैसे कारणों से अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जाकर रहने के लिए मजबूर होते हैं।’ लेकिन शरणार्थी का दर्जा मिलने की भी प्रक्रिया होती है। 

यह दर्जा पाने के लिए दूसरे देशों में पनाह मांगने वाले लोगों को शरणार्थी की परिभाषा में बताए कारणों को सिद्ध करना होता है। इसके लिए पनाह मांगने वाले (Asylum Seekers) लोग उस देश की सरकार के पास आश्रय पाने का आवेदन करते हैं। जब तक उनका आवेदन स्वीकार नहीं कर लिया जाता, तब तक उन्हें शरणार्थी का दर्जा भी नहीं मिलता है।

सबसे पहले हम आपको बता रहे हैं कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शरणार्थी किन देशों के लोग हैं। साथ ही ये भी जानें कि दुनियाभर में भारत के कितने शरणार्थी हैं।

देशअन्य देशों में उस देश के कितने शरणार्थी
सीरिया 63,24,551
अफगानिस्तान26,76,619
दक्षिणी सूडान22,85,257
म्यांमार10,96,213
सोमालिया 9,49,487
भारत 9,601
कुल 2,01,17,541

*दुनियाभर में भारत के शरणार्थियों की संख्या भले ही 9,601 हो, लेकिन करीब 52 हजार भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने अलग-अलग देशों में आश्रय के लिए आवेदन किया हुआ है, जिस पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

किस देश में सबसे ज्यादा भारतीय शरणार्थी

रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा भारतीय उत्तरी अमेरिका में शरण लेते हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर कनाडा का नाम आता है।

  • अमेरिका में भारतीय शरणार्थियों की संख्या – 6,110
  • कनाडा में भारतीय शरणार्थियों की संख्या – 1,457

शरणार्थी और भारत-पाकिस्तान

अब हम आपको बता रहे हैं कि दुनिया में दूसरे देशों के लोगों को शरण देने के मामले में भारत व पाकिस्तान किस स्थान पर हैं? आंकड़े बताते हैं कि अगर जनसंख्या के अनुपात में देखा जाए, तो भारत में शरणार्थियों का बोझ अन्य की तुलना में थोड़ा कम है।

देशवहां दूसरे देश के कितने शरणार्थी
तुर्की36,81,685
पाकिस्तान14,04,019
युगांडा11,65,653
सूडान10,78,287
जर्मनी10,63,837
भारत1,95,891
Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago