इस्राइल: पीएम की रैली के दौरान गाजा की ओर से दागे गए रॉकेट, मंच छोड़ कर भागे नेतन्याहू

गाजा की ओर से रॉकेट दागे जाने के सायरन की आवाज आने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी। वह अगले दिन होने वाली पार्टी की प्राइमरी के लिए प्रचार कर रहे थे। हाल के महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रॉकेट की आवाज सुनने के बाद उन्हें कोई कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा हो।इस्राइल की सेना ने एक वक्तव्य में कहा कि गाजा पट्टी से इस्राइल क्षेत्र की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा गया जिसे आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने रोक लिया। इसमें कहा गया कि प्रक्षेपास्त्र दागने के बाद फलस्तीन एनक्लेव के निकट और दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे। अश्केलॉन में ही प्रधानमंत्री रैली कर रहे थे।

इस्राइल के सरकारी प्रसारणकर्ता केएएन11 ने तस्वीरें जारी की जिसमें सुरक्षा गार्ड नेतन्याहू को रेड अलर्ट के बारे में बताता नजर आ रहा है।

इससे पहले, 10 सितंबर को लिकुड पार्टी के प्रमुख को दक्षिणी शहर अशदोद में एक चुनावी रैली छोड़कर जाना पड़ा था क्योंकि गाजा पट्टी से हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे थे। इस्राइल की सेना ने बताया कि पिछले हफ्ते गाजा से इस्राइल की ओर दो रॉकेट दागे गए थे। इसके जवाब में इस्राइल के दो लड़ाकू विमानों ने हमास के प्रतिष्ठानों पर बम बरसाए थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago