इस देश की महिलाओं पर नहीं होता उम्र का असर, धूप में नहीं निकलती हैं बाहर

युवावस्था के बाद बढ़ती उम्र भला किसे पसंद होती है। बच्चे भले ही चाहते हैं कि वे जल्दी बड़े हो जाएं, लेकिन हम जब युवा हो जाते हैं तो प्रौढ़ या वृद्धावस्था नहीं पसंद करते हैं। न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष भी बूढ़ा होना नहीं चाहते हैं। सभी को अपनी उम्र से कम दिखने की चाहत होती है और इसके लिए वो काफी पैसे भी खर्च करते है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक ऐसा भी देश है, जहां की महिलाओं पर बढ़ती उम्र का असर ही नहीं होता है। और भी बहुत सारी खूबियां है इस देश और यहां की संस्कृति की। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से… हम बात कर रहे हैं ताइवान की। यह एक द्वीप है, जो अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का हिस्सा है। ताइवान से एक देश के रूप में विश्व के 17 देशों से ही संबंध रह गए हैं। यह द्वीप अपने आप में कई सामाजिक सांस्कृतियों को समेटे हुए है। ताइवान की आबादी करीब 2.36 करोड़ है। यहां के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। इस देश की महिलाएं खूबसूरत भी होती हैं और लंबे समय तक जवां दिखती हैं। इसके पीछे इनका खानपान या फिर मेकअप कारण नहीं है, बल्कि इनकी खूबसूरती का अलग ही राज है। इस देश में रहने वाली लड़कियां अपने रंग-रूप को लेकर ज्यादा ही सजग रहती हैं। इस कारण वे धूप में ज्यादा बाहर नहीं निकलतीं, क्योंकि इनका ऐसा मानना है कि धूप में निकलने से चेहरा काला और खराब हो जाता है। ताइवान के लोगों का मानना है कि धूप में निकलने से उम्र घट जाती है और इसलिए चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो, लोग धूप में बिलकुल भी नहीं निकलते। यहां के लोग खेलों में भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं और इसलिए भी वो बहुत फिट रहते हैं। हममें से कई लोगों को बारिश में भींगना काफी पसंद करते हैं, लेकिन ताइवान के लोग हमसे देश से उलट, बारिश में भींगना बिल्कुल पसंद नहीं करते। खासकर यहां की महिलाओं को बारिश में भींगने से खास एलर्जी है। एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि यहां के लोग काफी मेहनतकश होते हैं। मेहनत करके लोग पूरे दिन में 10 घंटे काम करते हैं। यहां के लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। यहां के स्कूलों-कॉलेजों में गणित और विज्ञान पर ज्यादा जोर दिया जाता है। यहां वैसे तो हाई-स्पीड ट्रेन, मेट्रो और बसें भी हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग स्कूटर चलाते हुए दिख जाएंगे। यहां के लोग मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं। जैसे अपने देश में अतिथि देवो भव: की परंपरा है और अतिथि हमारे लिए भगवान की तरह होते हैं, वैसे ही ताइवान के लोगों का भी मानना है।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago