‘दरवाजे दाईं तरफ खुलेंगे’.. किसकी है मेट्रो में गूंजती ये आवाज

मेट्रो लाखों लोगों की जिंदगी आसान बना रही है। दिल्ली के अलावा अब अलग-अलग शहरों में भी लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए मेट्रो को सस्ता और टिकाऊ साधन मान रहे हैं। मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के चेहरे बदल सकते हैं पर मेट्रो के अंदर सफर के दौरान एक आवाज पूरे समय हमारे साथ रहती है। एक लड़के और एक लड़की की वह आवाज अंतिम स्टेशन तक लगातार हमारे साथ चलती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर यह आवाज किसकी है? यहां हम आपको उन दो शख्सों के बारे में बता रहे हैं जो मेट्रों में बोलते हैं कि ‘दरवाजे दाईं तरफ खुलेंगे। इनके बारे में पढ़ते हैं आगे…

शम्मी नारंग
ये हैं शम्मी नारंग। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वह दूरदर्शन में एक लाख उम्मीदवारों में से चुने गए थे और 1970-80 के दशक के दौरान वह दूरदर्शन का एक प्रसिद्ध चेहरा हुआ करते थे। आज भी वह एक लोकप्रिय और सफल वॉयस आर्टिस्ट हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव, मुंबई मेट्रो, बैंगलोर मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो रेल और जयपुर मेट्रो में जिसकी आवाज सुनाई देती है, वह शम्मी नारंग ही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मेट्रो में गूजने वाली आवाज के पीछे कोई कोई इंसान नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी है। पर बता दें कि अनाउंसमेंट के पीछे कोई तकनीकी आवाज नहीं है। 

रिनी सिमोन खन्ना-
जब आप मेट्रो का सफर करते हैं तो उस दौरान एक लड़की की आवाज भी सुनते हैं। वे हैं रिनी सिमोन खन्ना। 1985-2001 तक दूरदर्शन में न्यूज रीडर के पद पर काम करने वाली रिनी को 9 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करनी पड़ी। इसके अलावा उन्होंने वॉइस ओवर आर्टिस्ट और एंकरिंग के पद पर भी काम किया है।  अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने के पीछे का कारण था उनके पिता। चूकि उनके पिता भारतीय वायु सेना में थे इसलिए रिनी को अलग-अलग विद्यालयों में दाखिला लेना पड़ा।  सूत्रों के मुताबिक शम्मी नारंग ने बताया कि जब मेट्रो का ट्रायल चल रहा था तो उस वक्त डीएमआरसी की एक मीटिंग चल रही थी, जहां डीएमआरसी के चैयरमेन श्रीधरन उपस्थित थे। उस दौरान चैयरमेन ने मेरी और रिनी की आवाज का जिक्र किया था। तब हमारी आवाज का ट्रायल हुआ और सबको हमारी आवाज बहुत पसंद आई। दिल्ली गुड़गांव और नोएडा हमारे हिस्से में दे दिए गए। एक इंटरव्यू में शम्मी ने कहा कि मेट्रों ने हमारी आवाज को अमर कर दिया है। मतलब जब तक मेट्रो रहेगी तब तक हमारी आवाज भी रहेगी।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 month ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 month ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago