आजादी के 75 वर्ष को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार कर रही भाजपा प्रचार के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग

मंडी : प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग भारतीय जनता पार्टी के लिए किया जा रहा है। यह बात रविवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें सरकारी मशीनरी का पूरी तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि अधिकारियों कर्मचारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग सरेआम किया गया है । इतना ही नहीं क्षेत्र की आशा वर्कर, आंगनवाड़ी और मनरेगा सहित विभिन्न स्कीमों के वर्करों को भी अपने क्षेत्रों में सेवाएं देने के बावजूद कार्यक्रम में जबरदस्ती लाया जा रहा है। इतना ही नहीं जिन रूटों पर निगम की बसों को लाने और ले जाने की मनाही कर रखी है। ऐसी जगहों से भी लोगों को बसों में भरकर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार इस तरह से बौखलाहट में आ गई है। इस तरह के सरकारी कार्यक्रमों के बहाने अपनी सत्ता साधने में लगी हुई है । उन्होंने कहा है कि अगर वर्तमान के सरकार ने 5 साल में प्रदेश की जनता के लिए काम किए होते तो आज इस तरह से कार्यक्रम करके आम जनता को परेशान और अधिकारियों कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाने का सिलसिला इस तरह के कार्यक्रमों के बहाने नहीं चलता। उन्होंने कहा कि हाल ही के बिजली बोर्ड के चालक भर्ती मामले में भी घर बैठे ही पेपर देने का ऑडियो वायरल हुआ है और इस मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दिन तक कार्यवाही करने की बजाय चुप्पी साधे बैठी है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago