बेरोजगारी, महंगाई ही है कांग्रेस का हथियार, भाजपा पर होगा तीखा हमला- कौल सिंह

मंडी: हिमाचल प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तभी से यहां पर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ा है और ऐसे भ्रष्टाचार के मामले स्वास्थ्य विभाग, जलशक्ति, पुलिस व अन्य विभागों में हुए हैं। इसके खिलाफ अब जल्द ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र लाने वाली है। जिसमें भाजपा के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में हुए काले कारनामों की जनकारी होगी और इसे चुनावों के दौर में जनता के समक्ष रखा जाएगा। यह बात रविवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने उनके गृह विधानसभा क्षेत्र द्रंग में आयोजित कांग्रेस जन संवाद मंच के कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार का लगभग पांच वर्षों का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में घोटाले हुए लेकिन उनकी जांच तक नहीं की गई। वहीं 24 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री मोदी के मंडी दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का मंडी आने पर स्वागत है लेकिन विडंबना यह है कि मोदी कई बार हिमाचल प्रदेश आए लेकिन यहां के सीएम जयराम उनसे कोई भी नई घोषणा करवाने या कोई आर्थिक पैकेज की घोषणा करवाने में असमर्थ रहते हैं।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago