Departmental officers should take effective steps to stop illegal mining - Deputy Commissioner
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में 35 स्टोन क्रशर क्रियाशील है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टोन क्रशरों को निरंतर निरिक्षण कर सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी स्टोन क्रशर अवैध रूप से कार्य न कर रहा हो।https://tatkalsamachar.com/dr-yashwant-singh-parmar/
उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन/ अवैध ढुलान करने वालों के खिलाफ 350 मामले दर्ज किए गए जिसमें 18 लाख रूपये जुर्माने के रूप में वसूले गए जबकि खनन विभाग द्वारा 102 मामले दर्ज किए गए जिनमें 50 मामलों में 8 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया।
उन्होंने कहा कि जिला में अवैध खनन की रोकथाम के लिए संबधित विभाग कारगर कदम उठाएं उन्होंने राजस्व, पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारीयों को जिला में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर गश्त व निगरानी रखने तथा अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब को निर्देश दिए की वह अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन, पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन करें ताकि पांवटा क्षेत्र में अवैध खनन/अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाया जा सके।https://www.youtube.com/watch?v=_bGZ7ZGuZ
जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए खनन विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सती सहित राजस्व व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…