Sirmaur News: मेलों से  बढता है आपसी सौहार्द -हर्षवर्धन चौहान

हिमाचल देवघरा है जहां अधिकांश मेले देवी-देवताओं व प्राचीन परम्पराओं से जुड़े है। मेले जहां आपसी  एकता – अखण्डता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते है वहीं इस तरह के मेलों में आयोजित होने वाली खेलकुद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगोें  का मनोरंजन होने के साथ-साथ युवा पीढ़ी  को नशे से दूर रखने में भी अहम  भूमिक अदा करते है।

यह उद्‌गार उद्योग, संसदीय मामले, श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राजगढ़ क्षेत्र की  ग्राम पंचायत नई-नेटी में तीन दिवसीय शनोल मेले के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने लोगो को मेले की शुभकामनाये देते हुए कहा कि विकास निरन्तर होता रहना चाहिए । प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश को उंचाइ‌यों पर ले जाने का जो लक्ष्‌य रखा है, हमें उसमें अपना भरपूर सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने का पूर्ण प्रयास किया लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। कर्मचारियो के डी.ए. व एरियर के भुगतान की देनदारी हमें पूर्व सरकार से विरासत में मिली है। https://tatkalsamachar.com/chamba-newsstablished-in-chamba/ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस को लागू करने के उपरान्त प्रदेश की महिलाओं को 1500/-रुपये पैंशन प्रदान करने का वादा भी पूरा किया है।

   उद्योग मंत्री ने मेला ग्राऊंड के लिए तीन लाख रूपये, शनोल मंच निर्माण हेतु दो लाख, मन्दिर प्रागंण निर्माण के लिए  एक लाख, देवी नगरकोटी प्रांगण निर्माण हेतु दो लाख  तथा मेला कमेटी के लिए पच्चीस  हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनन्द परमार तथा  चैयरमेन मण्डी समिति सीता राम शर्मा  ने भी अपने विचार सांझा किये ।

इससे पूर्व मेला कमेटी प्रधान कंवर प्रदीप सिंह,  तथा प्रधान नेई-नेटी  तारा दत्त ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने मेला ग्राऊंड का निरिक्षण करने के उपरान्त देवदार का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। https://youtu.be/F5_ItrpX408?si=nIpHUEhWSBX4KHnn इसके उपरान्त उन्होंने पंचायत घर नेई-नेटी में लोगो की समस्याएं भी सुनी।

उन्होंने मेले के दौरान आयोजित करवाई गई खेलकुद प्रतियोगिताओ तथा दंगल के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। 

मुख्य अतिथि ने छोटी माली के विजेता वीर सिंह को 7100/-रुपये तथा बड़ी माली के विजेता विक्रम को 11000/- रुपये देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों  ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।

 समापन समारोह में कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष रणधीर पंवार, पच्छाद कांग्रेस प्रभारी अजय कंवर, सचिव प्रदेश कांग्रेस अरुण मेहता, महा सचिव  पच्छाद संजीव तोमर,  निदेशक  आत्मा प्रोजेक्ट इंदर सिह कंवर, एसडीएम राजगढ़ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

18 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago