आयरलैंड के PM महाराष्ट्र में अपने पैतृक गाँव गए

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लीयो वराडकर रविवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले में स्थित अपने पैतृक गाँव पहुंचे.

पीएम लीयो ने दौरे को बेहद ख़ास पल बताया. लीयो जून 2017 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुंबई से क़रीब 500 किलोमीटर दूर मालवन तहसील के वराड गाँव में पहली बार पहुंचे.

लीयो वराडकर के पिता अशोक वराडकर इसी गाँव के थे. वो 1960 के दशक में यूके चले गए थे. गाँव वालों ने वराडकर का जमकर स्वागत किया. इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बेहद ख़ास पल है. लीयो गाँव के मंदिर में भी गए.

गाँव पहुंचने पर लीयो वराडकर ने कहा, ”मैं यहाँ अपने माता-पिता, बहनों और उनके पतियों के साथ आया हूं. मेरे पार्टनर के अलावा कुछ बच्चे भी हैं. पूरे परिवार के साथ यहां आया हूं. यह मेरे दादा का घर है. यह मेरा निजी दौरा है लेकिन जब आधिकारिक रूप से भारत आना हुआ तो यहां फिर से आऊंगा.”

लीयो वराडकर ने 2015 में स्वीकार किया था कि वो गे हैं. 40 साल के वराडकर अपने पिता अशोक वराडकर के सबसे छोटे बेटे हैं. अशोक 1960 के दशक में इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे. यहीं पर उनकी मुलाक़ात एक नर्स से हुई और दोनों ने बाद में शादी कर ली थी.

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago