जिला परिषद भवन में “सार्वजानिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा” एवं “पासिग ऑफ वाणिज्यक एवं यात्री वाहन विषय” पर सेमीनार आयोजित

बिलासपुर 28 जनवरी:-  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के सोजन्य से जिला परिषद भवन में “सार्वजानिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा” एवं “पासिग ऑफ वाणिज्यक एवं यात्री वाहन विषय” पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमे नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंदर कश्यप मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जिला के आम लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों का पालन करें तथा परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान लोगों को दिए जा रहे संदेश को जन-जन तक पहुंचाये ताकि सभी लोग सड़क नियमों के बारे में जागरूक हो सके।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी योगराज धीमान ने “सार्वजानिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा” बारे मंे सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलायों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन में 40 प्रतिशत सीटों के आरक्षण, बसों में पारदर्शी शीशा लगवाना, पर्दे न लगवाना एवं रात के समय बसों के अंदर की लाइट चालू रखना, बसों में गुडिया हेल्पलाइन नंबर-1515, महिला हेल्पलाइन नंबर-1091 पुलिस हेल्पलाइन नंबर-100 अंकित करना अनिवार्य है ताकि महिलाएं आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सके।
उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहे, नशा करके वाहन न चलायें, भार क्षमता से ज्यादा वाहन में अधिक भार न उठायें, वाहन का बीमा, पासिंग समय पर करवाएं, कार चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं समय-समय पर अपने वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाते रहे।  
इस मौके पर उपस्थित वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा से  सम्बन्धित प्रचार सामाग्री भी वितरित की गई एवं ई-परिवहन व्यवस्था से सम्बन्धित बुक-लेट्स भी वाहन स्वामियों को वितरित की गई तथा इस सन्दर्भ में वाहन स्वामियों से ई-परिवहन व्यवस्था पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
 मोटर वाहन निरीक्षक अभिषेक शर्मा द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यशाला में “पासिग ऑफ वाणिज्यक एवं यात्री वाहन विषय” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता बारे उपस्थित वाहन स्वामियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक किशोरी लाल, जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम टाडू, जिला परिषद कार्यालय कर्मचारी तथा लगभग 120 वाहन स्वामियों, चालकों एवं परिचालको (बस, ट्रक, टैक्सी व ऑटो यूनियन के प्रधान) ने भाग लिया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago