एसडीएम रामेश्वर दास ने नव निर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और पंचायत समिति के सदस्यों को दिलाई शपथ

बिलासपुर 28 जनवरी:- खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रागंण में एसडीएम रामेश्वर दास ने सदर बिलासपुर ब्लाॅक के पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई।
खण्ड विकास सदर बिलासपुर के अंतर्गत 25 पंचायत समिति सदस्यों, 49 प्रधानों व 49 उप-प्रधानों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। एसडीएम ने सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने समस्त नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को ईमानदारी से कार्य करने और पंचायत के सभी लोगों को एक साथ लेकर पंचायत विकास के कार्य करने के लिए मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गौतम, बी.डी.ओ. भाग सिंह ठाकुर, अधीक्षक मनमोहन शर्मा, पंचायत निरीक्षक विश्वनाथ के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago