The Minister of Youth Services and Sports inaugurated the three-day All India Civil Services Wrestling.
आयुष, युवा सेवाएं और खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज यहां राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप-2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 25 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 200 महिला व लगभग 300 पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं।
इस अवसर पर यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों की सम्मान राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है। ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर यह राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए की गई है।
उन्होंने कहा कि एशियन गेम्ज एवं पैरा एशियन प्रतियोगिता के पदक विजेताओं की प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। इनमें स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर चार करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर अढ़ाई करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार राष्ट्रमंडल खेलों एवं पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख के बजाय दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
यादविंद्र गोमा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया, जिसके तहत इन खिलाड़ियों को लगभग 17 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में यात्रा के दौरान थ्री टीयर सुविधा रेल यात्रा में प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इतना ही नहीं दूरस्थ राज्यों में प्रतियोगिता के लिए उन्हें हवाई यात्रा भत्ता देने का भी फैसला किया गया है।
उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास में भी कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंडी जिला में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला में 26 खेल मैदानों के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि व्यय की गई है। जिला के सुंदरनगर में 10 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से एक भव्य इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में भी चालू वित्त वर्ष में 6 लाख 50 हजार रूपये की पुरस्कार राशि पदक विजेता खिलाड़ियों को वितरित की गई है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस आयोजन के लिए एक लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की।
प्रतियोगिता में पहुंचने पर परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार यादव ने मंत्री का स्वागत किया जबकि जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। स्थानीय कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, एचपीएमसी बीओडी सदस्य जोगेंद्र गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) रुपिंदर कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार, एआईसीएस दिल्ली से समन्वयक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कुमार, अर्जुन पुरस्कार विजेता पूजा ढांडा, ओलंपियन सीमा बिस्ला, पर्यवेक्षक सुनील कुमार, संयोजक महक सिंह, नोडल अधिकारी परशुराम पुरस्कार विजेता जगदीश कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
उद्योग विभाग और जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर ने वीरवार को रंगस में महिला उद्यमियों के…
जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन को गति…
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयासों…
जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के गांव जसवाणी निवासी 73 वर्षीय रिखी राम आज भी…
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…