युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलों में लगाएंः आशीष ठाकुर

एन॰एस॰यू॰आई॰ द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में फैली कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को हमीरपुर के डूढाना खेल मैदान में एक दिवसीय वॉली वॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ युवा कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने किया। 

इस अवसर पर आशीष ठाकुर ने खलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकार अपनी ऊर्ज समाजहित में लगाने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि नशा मनुष्य को विनाश की ओर ले जाता है देश की तरक्की के लिए जरूरी है कि उसके नागरिक स्वस्थ हों और नशे से दूर रहें। नशा करने से परिवार में आर्थिक नुकसान होने के साथ उसके स्वास्थ्य पर भी गलत असर पड़ता है।

नशे की लत इंसान को खोखला बनाती है। कुछ नशीली दवाइयां ऐसी होती हैं जिसकी लत से समय रहते व्यक्ति को दूर नहीं जाए तो वह उसकी मौत का कारण भी बन जाती है। आशीष ठाकुर ने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर भी मिलता है। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है।

स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने मे खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में भी मदद करते हैं। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं।

उन्होनें कहा कि शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम बस्सी को 7100 रूपये और ट्राफी तथा दुसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम बराड़ा को 5100 रूपये का इनाम दिया गया।

आशीष ठाकुर ने एन॰एस॰यू॰आई॰ सदस्यों शिवम् धीमान, प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर सहित टीम एन॰एस॰यू॰आई॰ हमीरपुर का भी धन्यवाद किया।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago