सोलन :योगदा सत्संग सोसायटी ने भेंट किए डाॅक्सीसाईक्लीन के 30 हजार कैप्सूल

योगदा सत्संग सोसायटी आॅफ इंडिया की तत्वावधान में योगदा सत्संग सोसायटी ध्यान मंडली सोलन द्वारा आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए डाॅक्सीसाईक्लीन दवा के 30 हजार कैप्सूल भेंट किए गए।
क्षेत्रीय अस्पताल की ओर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने यह दवा प्राप्त की।
योगदा सत्संग सोसायटी ध्यान मंडली सोलन के प्रधान टी.एन. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि योगदा सत्संग सोसायटी देशभर में कोविड-19 पीड़ितों की सहायता के लिए अनेक प्रयास कर रही है। सोसायटी भविष्य में भी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सहायता कार्य निरंतर जारी रखेगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने इस पुनीत कार्य के लिए योगदा सत्संग सोसायटी आॅफ इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोसायटी के माध्यम से प्राप्त दवा लगभग 400 रोगियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर योगदा सत्संग सोसायटी आॅफ इंडिया के सदस्य दीपक आनन्द, अन्य कार्यकारी सदस्य, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के डाॅ. वीके गोयल, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago