Categories: Blog

महिला आईटीआई में बची हुई सीटों के लिए दाखिला जारी

ऊना, 14 जनवरी: राजकीय महिला औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में शेष बची सीटों के लिए संस्थान स्तर पर दाखिला किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि संस्थान में फैशन डिजाइनिंग टैक्नॉलोजी व कढ़ाई व्यवसाय में कुछ रिक्त सीटें बची हैं। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार दसवीं का प्रमाण-पत्र, बोनाफाईड, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज नवीनतम फोटो व निर्धारित शुल्क साथ में लेकर आना अनिवार्य हैं।बीएस ढिल्लों ने बताया कि निदेशालय तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक औद्यौगिक प्रशिक्षण के निर्देशानुसार प्रातः 9 से 12 बजे तक निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त किए गए आवेदन पत्रों के अनुसार दसवीं के अंकों के मुताबिक मैरिट तैयार की जाएगी तथा 2 बजे प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नम्बर 01975.227305, मोबाइल 94634-17955 व 94595-71561 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago