Categories: Blog

कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी से- के.सी. चमन

प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ होगा। यह जानकारी आज यहां कोविड-19 टीकाकरण जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
के.सी. चमन ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी, 2021 से आरम्भ किया जा रहा है। इस चरण में जिला के स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्याकताओं का टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम चरण में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, एम.एम.यू कुम्हारहट्टी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला में इन तीन निर्धारित स्थानों पर प्रथम चरण में 16 जनवरी, 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा प्रथम फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। 
उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण के लिए ड्राई रन में की गई तैयारियों को आधार बनाकर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार चरणबद्ध कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के टीकाकरण के उपरान्त द्वितीय चरण का टीकाकरण 28 दिन बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में केवल उन्हीं का टीकाकरण किया जाएगा जिन्हें प्रथम चरण में टीका लगा है। 
उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण के लिए जिला में कुल 30 स्थान चिन्हित किए गए है। टीकाकरण के सम्बन्ध में मीडिया को पूरी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी स्तरों पर उचित प्रबन्धन एवं समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के उपरान्त किसी भी सम्भावित आपात स्थिति से बचाव के लिए भी समुचित तैयारियां करेन के निर्देश दिए। 
के.सी. चमन ने बैठक में निर्देश दिए कि कोविड-19 की समयबद्ध जांच के लिए जिला में सैम्पलिंग बढ़ाइ जाए। उन्होंने जिला के प्रत्येक स्वास्थ्य खण्ड से सैम्पलिंग के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला में प्रतिदिन 1500 व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जानी चाहिए ताकि कोविड-19 महामारी से सभी को सुरक्षित रखा जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट एवं कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्प्ल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एमएमयू कुम्हारहट्टी से डाॅ. मनप्रीत सन्धूू सहित अन्य बैठक में उपस्थित थे। 

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago