शीत ऋतु के लिए संवेदनशील क्षेत्रों का मानचित्रण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज यहां उपायुक्तों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ-राजस्व विभाग द्वारा आयोजित शीतकालीन मौसम की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।


बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने उपायुक्तों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए तैयार रहने और विशेष रूप से बर्फीले क्षेत्रों के लिए आवश्यक वस्तुओं के संग्रह करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी सर्दी के मौसम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर इन क्षेत्रों का मानचित्रण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।


राम सुभग सिंह ने शैडों एरिया की पहचान करने और विशेष रूप से जनजातीय और दूर-दराज के क्षेत्रों में संचार प्रणालियों की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने संचार के वैकल्पिक विकल्पों को खोजने और संचार के सभी साधन जैसे मोबाइल, लैंडलाइन, आईएसएटी, वीएसएटी आदि की कार्यक्षमता की जांच करने के लिए माॅक ड्रिल आयोजित करने को कहा।


उन्होंने पिछले अनुभव के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और बर्फ हटाने के लिए क्षेत्र को प्राथमिकता देकर श्रमशक्ति और मशीनरी तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से अटल टनल से लगते क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा क्योंकि सर्दियों के मौसम के दौरान इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने राज्य के निचले क्षेत्रों के उपायुक्तों को सर्दियों में शीत लहरों के लिए तैयारियां करने और खुले क्षेत्रोें में रहने वालों को आश्रय प्रदान करने को कहा।


उन्होंने पुलिस विभाग को त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सर्दियों से पहले सभी लकड़ी के खंभों को बदलने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि हिमाछादित क्षेत्रों में बर्फ हटाने के लिए आवश्यक स्नो ब्लोअर और अन्य मशीनरी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की तैयारियों का भी जायजा लिया।


उन्होंने जंगल और घरेलू आग के बारे में क्या करें और क्या न करें के बारे में लोगों कोे जागरूक करने को कहा।
बैठक में सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

13 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

13 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

13 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

17 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

20 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

20 hours ago