जावेद अख्तर ने शराब की दुकानों को खोले जाने की बात पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था- लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने का अंजाम घातक होगा. सर्वे के मुताबिक इन दिनों घरेलू हिंसा बेहद बढ़ गई है.
लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ-साथ ये खबर भी आ गईं कि ग्रीन और ऑरेंज जोन्स के कुछ चुनिंदा इलाकों में शराब की दुकानें अब खुल सकेंगी. दिग्गज लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जावेद ने कोरोना की समस्या का पूर्ण रूप से हल नहीं निकल पाने से पहले ही शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दिए जाने पर तल्ख तेवर दिखाए हैं और अब इसके कुछ ही देर बाद रवीना टंडन की भी इस पर प्रतिक्रिया आ गई है.
रवीना टंडन ने भी सरकार द्वारा शराब के ठेकों और पान-बीड़ी की दुकानों को खोले जाने के फैसले पर तंज कसा है. रवीना टंडन के उस ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें शराब की दुकानों को खोले जाने की अनुमति के बारे में बताया गया है. रवीना ने रीट्वीट करते हुए लिखा, “पान/गुटखा की दुकानों के लिए खुशी मनाओ. एक्सीलेंट, थूकना फिर से शुरू किया जाएगा. कमाल है.” रवीना के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, “शराबी लोग उल्टियां भी करेंगे क्या ये ठीक होगा?”
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…