पाकिस्तानी शो जीवे पाकिस्तान में एक्टर अदनान सिद्दीकी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. शो के दौरान एंकर ने इरफान खान और श्रीदेवी के निधन पर कुछ गंदा मजाक किया, जिस कारण अदनान ने सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स के परिवार वालों से माफी मांगी है.
पाकिस्तानी शो जीवे पाकिस्तान में एक्टर अदनान सिद्दीकी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. शो के दौरान एंकर ने इरफान खान और श्रीदेवी के निधन पर कुछ गंदा मजाक किया, जिस कारण अदनान ने सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स के परिवार वालों से माफी मांगी है.
पाकिस्तानी शो जीवे पाकिस्तान में अदनान सिद्दीकी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. उनको बुलाने की वजह थी कि वे इरफान खान और श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं. शो के दौरान एंकर ने कहा कि अदनान ने रानी मुखर्जी और बिपाशा बासु के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. इस कारण वे दोनों बच गईं. जबकि इरफान संग अ माइटी हार्ट और श्रीदेवी संग मॉम में काम करने के कारण दोनों का निधन हो गया. उनका यह मजाक एक्टर अदनान को पसंद नहीं आया. उस वक्त तो उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पब्लिकली माफी मांगी है.
अदनान ने ट्वीट किया- ‘एंकर आमिर लियाकत साहब ने इस बात (इरफान खान और श्रीदेवी की मौत) को लेकर संवेदनशील मजाक कर दिया था. वे दोनों (इरफान खान और श्रीदेवी) मेरे बहुत करीब थे एक इंसान के तौर पर भी इसलिए एंकर का मजाक कई मायनों में गलत था. गुजर चुकी इन दो हस्तियों के बारे में इस तरह का घटिया मजाक करना घृणा से भरा काम है. उनका (एंकर का) ऐसा करना सिर्फ उनकी ही गलत छवि ही नहीं दिखाता बल्कि मेरी और हमारे देश की भी खराब इमेज को रोशनी देता है.’
‘मैं श्रीदेवी साहिबा और इरफान खान साहब के परिवारवालों, उनके नजदीकी लोगों और फैंस से माफी मांगना चाहता हूं. अगर आप उस बातचीत में मेरी बॉडी लैंग्वेज देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि उस वक्त मैं बहुत असहज महसूस कर रहा था. लेकिन उस वक्त मैं उनकी (एंकर) तरह अपनी नजरों में गिरना नहीं चाहता था.’
आखिर में एक्टर ने लिखा- ‘मुझे शो में जाने का अफसोस है. मैंने सबक सीख लिया है और वादा करता हूं कि भविष्य में मैं इस तरह की कोई हरकत बर्दाश्त नहीं करूंगा. मुझे उम्मीद थी कि ये सार्वजनिक नहीं होगा लेकिन बदकिस्मती से हो गया. मुझे माफ कर दें.’
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…