Categories: Sports

विंडीज ऑलराउंडर, शतक जमाने का सपना पूरा करने पहुंचे हैं इंग्लैंड.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज ऐतिहासिक होगी। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद क्रिकेट पर लगी पाबंदी के बाद क्रिकेट एक बार फिर से मैदान पर लौटेगा। वेस्टइंडीज की टीम विदेशी दौरा करने वाली पहली टीम बनी है और 8 जुलाई से पहला टेस्ट के खेलने के लिए लंदन पहुंचकर क्वारंटाइन में वक्त बिता रही है। पिछली सीरीज में घर पर इंग्लैंड की टीम को मात देने वाली वेस्टइंडीज यहां बढ़े मनोबल के साथ पहुंची है।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने कहा है कि वह इंग्लैंड में कम से एक शतक लगाना चाहते हैं। पिछले साल जब इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था तो चेज ने उस सीरीज में एक शतक ज़़डा था। वेस्टइंडीज ने अपने घर में इंग्लैंड को मात दी थी।

चेज ने ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम के ट्रेनिंग स्थल से वीडियो के माध्यम से पत्रकारों से कहा “एक बार जब आप इंग्लैंड में अच्छा करते हैं, तो मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के रूप में अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर आपकी पहचान बढ़ जाती है। मैं हमेशा से इंग्लैंड में शतक बनाना चाहता रहा हूं। मैंने कैरेबियन में इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक जमाया था, लेकिन मैं इंग्लैंड में भी एक लगाना पसंद करूंगा। जैसा मैंने कहा कि जब आप इंग्लैंड में शतक जमाते हैं तो मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के रूप में आपका दर्जा थोड़ा ऊंचा हो जाता है। मैं बल्ले से अच्छी सीरीज की उम्मीद कर रहा हूं। अगर मैं एक भी शतक नहीं बना सका तो मैं खुश नहीं हो सकूंगा।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 जुलाई तक रोज बाउल में खेला जाएगा। इसके बाद के दोनों ही मैच मैनचेस्टर में खेले जाएंगे। दूसरा टेस्ट 16 से 20 जुलाई जबकि तीसरा टेस्ट में 24 से 26 जुलाई के बीच दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago