Categories: देशभारत

पत्नी 2 बच्चों को छोड़कर गई थी मायके, पिता ने किया मासूम बेटी का रेप.

एक कलयुगी पिता ने अपनी 9 साल की बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया. शर्मसार कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है. जानकारी के मुताबिक रामपुर में एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

एक दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके से आई थी और अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़कर वापस मायके चली गई थी. उसी रात को पिता ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया. पड़ोसियों ने चीखने-चिल्लाने की घटना पर मौके पर जाकर देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची.

परिवार से पूछताछ करने पर इस मामले में आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी करीब 9 साल की बच्ची के साथ पिता ने ही रात में दुष्कर्म किया. बच्ची की मां उस समय मायके में थी.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. विवेचना में जो भी साक्ष्य आएंगे, उनके आधार पर जो अधिकारी हैं माननीय न्यायालय के समक्ष चार्जशीट पेश करेंगे.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago