Categories: Latest News (Slider)

ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल रुकने पर क्या बोला WHO?

[metadata element = “date”]

कोरोना वायरस की वैक्सीन की दौड़ में आगे चल रही ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की रफ्तार अचानक थम गई है. एक वॉलटिंयर पर इसके साइड इफेक्ट दिखने के बाद वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल के लिए रोक दिया गया है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से वैक्सीन पर एक बयान जारी किया गया है. WHO ने कहा है कि किसी भी हालत में वैक्सीन की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए

WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने रायटर्स से बातचीत में कहा कि Covid-19 की सबसे पहली और जरूरी प्राथमिकता उसकी सुरक्षा होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हम वैक्सीन को जल्द लाने की बात करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसकी सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता या कटौती की जाए.’

आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अमेरिका में रोक दिया गया है. ‘स्टैट न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में वैक्सीन लेने वाले एक वॉलंटियर की हेल्थ में गंभीर रिएक्शन देखने के बाद इन ट्रायल्स पर रोक लगाई गई है.

वैक्सीन की विकास प्रक्रिया से जुड़े एक शख्स के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने कहा था कि सावधानी को प्रमुखता से ध्यान में रखते हुए ट्रायल को होल्ड पर रखा गया है. एस्ट्रेजेनेका की तरफ से कहा गया है कि ट्रायल को रद्द नहीं किया गया है बल्कि सिर्फ कुछ दिनों के लिए रोका गया है. हालांकि कंपनी की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि ट्रायल दोबारा से कब शुरू किया जाएगा. बता दें कि भारत में भी ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ने वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका के साथ करार किया है.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago