अध्ययन सुमन बोले- मेरा नाम ना खींचा जाए, कंगना से कोई रिश्ता नहीं और ना कभी होगा

[metadata element = “date”]

महाराष्ट्र सरकार और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच घमासान बढ़ चुका है. इस बीच अध्ययन सुमन ने एक वीडियो जारी करके कंगना से किनारा कसते हुए ड्रग्स जांच मामले में खुद को शामिल ना किए जाने की अपील की है. उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि कल से बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हूं क्योंकि पिछले इंटरव्यू को लेकर मेरा नाम फिर खींचा जा रहा है. ये इंटरव्यू मैंने 2016 में दिया था. मैं सभी से हाथ जोड़ता हूं, प्लीज मुझे इसमें ना खींचे.

अध्ययन सुमन ने कहा कि जो मुझे कहना था वो मैंने 2016 में कह दिया था तब मुझे और मेरे परिवार को नेशनल टेलीवजन पर निशाने पर लिया गया था. बहुत मुश्किलों से गुजरा हूं. 11-12 साल के संघर्ष के बाद अब आगे बढ़ना चाहता हूं. आप सभी का बहुत प्यार मिला है. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत से मेरा कोई रिश्ता नहीं है और आगे भी कोई रिश्ता नहीं रहेगा. लेकिन हमारी लड़ाई एक है, जस्टिस फॉर सुशांत.

महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है. अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर यह जांच कराई जा रही है. शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी है.

उस वक्त अध्ययन सुमन ने आरोप लगाया था कि कंगना ड्रग लेती हैं और उसे भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था. इसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच करेगी. महाराष्ट्र कांग्रेस ने कंगना रनौत से भी जुड़े ड्रग लिंक्स की जांच कराने की मांग की थी.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago