जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने एम्स और कसोल में पेयजल योजना के स़्त्रोत का किया निरीक्षण।

बिलासपुर 4 नवम्बर:- जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण किया। उसके उपरांत उन्होंने एम्स में कोलडैम के जरिए पीने के पानी की सुविधा पहंुचाने के मद्ेनजर कसोल(कोलडैम) में पेयजल योजना के स़्त्रोत का भी निरीक्षण। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के कोठीपुरा में बन रहा एम्स  पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री तथा वर्तमान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि एम्स में पेयजल योजना सहित बिजली की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 65 करोड़ की इस योजना के तहत कसोल, बंदलाधार व कोठीपुरा में जल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे जिनकी क्षमता 21 लाख लीटर से 40 लाख लीटर तक रहेगी जिसका कार्य 31 मई, 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
       इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के समस्त उच्चाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने योजना की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी दी।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago