स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज यहां मधुमेह बीमारी के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की बीसीसी समन्वयक राधा चैहान ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को मधुमेह के कारण तथा लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि रक्त में शर्करा (शुगर) की मात्रा बढ़ जाने से मधुमेह होता है। बार-बार मूत्र आना, प्यास लगना तथा भोजन करने पर भी वजन का घटना मधुमेह के प्रमुख लक्षण हैं। पैरों की उंगलियों में शीघ्र ठीक न होने वाले घाव हो जाना, फोड़े-फुन्सियां होना, रक्तचाप बढ़ना, जल्दी थक जाना तथा स्त्रियों में मासिक स्त्राव में विकृति या समय पूर्व बंद होना जाना भी मधुमेह के लक्षण माने गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में मधुमेह रोगियों को विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी सरकार व जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करें और सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। आवश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकलें।  
आहार विशेषज्ञ प्रेरणा हेटा ने इस अवसर पर कहा कि आहार में परिवर्तन कर मधुमेह को नियन्त्रित किया जा सकता है। मधुमेह पीड़ित रोगी को मेथी, लौकी, करेला, तोरी, शलगम, प्याज, जामुन, लहसुन, बेल फल, टमाटर, बथुआ, पालक, बन्द गोभी तथा पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि दो भाग गेहूं, एक भाग चना, एक भाग सोयाबीन मिलाकर तैयार आटे की रोटी खाना तथा खट्टे स्वाद वाले फल, सलाद एवं धनिए की चटनी का सेवन मधुमेह रोगी के लिए लाभप्रद है।
किशोर परामर्शदाता ममता ने इस अवसर पर बाल्यावस्था में बच्चों के शारीरिक व मानसिक बदलाव की स्थिति में बच्चों से व्यवहार के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago