ऊना, 25 दिसंबर – नेहरू युवा केन्द्र ऊना के तत्वावधान में आज विकास खंड हरोली के गांव झोला माजरा में जल जागरण अभियान छेड़ा गया। इसके तहत नेहरू जन कल्याण मंडल झोला माजरा के युवाओं के द्वारा लंबे समय ठहरे जल को साफ किया तथा खुरली में लगी काई हटाई। इसके अलावा युवाओं ने साथ लगते क्षेत्र को भी साफ किया। इस अवसर पर हरोली विकास खण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कामांशु प्रभाकर ने युवाओं को ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक युवा अपने गांव के प्रति इसी भावना से कार्य करें तो देश का प्रत्येक गांव स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से कार्य शीघ्र पूर्ण होता है। इस दौरान नेहरू जन कल्याण मंडल झोला माजरा के प्रधान रोहित ठाकुर, उपप्रधान आकाश राणा, सचिव रोहित कुमार तथा सदस्य जतिन शेखर राणा, सचिन मिन्हास, विक्की कुमार, चिराग राणा, मोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…