ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए युवा महोत्सव प्रभावी मंचः संजय सूद

ग्रामीण कलाकारों मंे छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव अत्यंत प्रभावी मंच है। यह बात आज जिला लोक सम्पर्क अधिकारी शिमला संजय सूद ने कालीबाड़ी शिमला में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो दिवसीय युवा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में दी।


उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण कलाकार इस युवा महोत्सव में 11 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करते है, जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी(केवल हिन्दी या अंग्रजी), शास्त्रीय गायन(भारतीय), पारम्परिक वाद्य यंत्र, बांसुरी वादन, तबला वादन हारमोनियम (लाईट), सितार वादन, कत्थक नृत्य एलोक्यूशन(हिन्दी या अंग्रेजी) प्रतियोगिता शामिल है।


उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से अलग विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय युवक व युवतियां इस महोत्सव में भाग लेकर अपने क्षेत्र की लोक संस्कृति व लोकानुरंजन का प्रदर्शन करते हैं। यह महोत्सव जहां कला के संरक्षण व संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी है वहीं ग्रामीण कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए एक अतुलनीय प्रयास भी है।


उन्होंने कहा कि लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए कलाकारों को भी निरंतर अभ्यास व शोध करना आवश्यक है।
उन्होंने समारोह में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।


निर्णायक मण्डल के अंतर्गत प्रख्यात तबला वादक कश्मीरी लाल, राजकीय महाविद्यालय अर्की, सोलन के सह आचार्य डाॅ. हेत राम भारद्वाज तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शोध अनवेशक एवं शिक्षक डाॅ. टी.सी. कौल, युवा प्रबंधक रमा शर्मा भी उपस्थित थी।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

7 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

7 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

7 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

7 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago