हमीरपुर : डीसी ने जिला पुस्तकालय में किया ई-लर्निंग सेंटर का शुभारंभ

अब पाठकों को मिलेगी वाई-फाई, कंप्यूटर-प्रिंटर और स्कैनर की सुविधा

उपायुक्त देबश्वेता बनिक के विशेष प्रयासों से जिला पुस्तकालय में आम पाठकों, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे अन्य युवाओं को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में पुस्तकालय परिसर में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के सहयोग से ई-लर्निंग सेंटर स्थापित किया गया है। उपायुक्त ने वीरवार को इस ई-लर्निंग सेंटर एवं वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ किया।


  उन्होंने बताया कि ई-लर्निंग सेंटर में 10 कंप्यूटर, दो प्रिंटर एवं स्कैनर तथा वाई-फाई उपकरण स्थापित किए गए हैं। देबश्वेता बनिक ने कहा कि जिला पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पुस्तकों, पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के अलावा अब यहां डिजिटल माध्यम से भी अध्ययन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल माध्यमों से सूचना के आदान-प्रदान की महत्ता को देखते हुए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने यहां ई-लर्निंग सेंटर स्थापित किया है। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक, जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत संयुक्त रूप से कंप्यूटर और प्रिंटर्स उपलब्ध करवाए हैं। इसके अलावा सीनियर सिटीजन काउंसिल ने ई-लर्निंग सेंटर के लिए एसी की व्यवस्था करवाई है।


  उपायुक्त ने बताया कि इसी पुस्तकालय में रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बनाए गए बुक बैंक के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पुस्तकें दान की हैं। एचजी पब्लिकेशन्स दिल्ली ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काफी पुस्तकें समर्पित की हैं। उपायुक्त ने बताया कि पाठकों की सुविधा के लिए पुस्तकालय परिसर में कैंटीन भी स्थापित की जाएगी।


  इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के वृत्त कार्यालय के प्रमुख विनीष चावला, जिला अग्रणी प्रबंधक एसके सिन्हा, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार वशिष्ठ, जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के अधिकारी अजय कतना, जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा, पुस्तकालय प्रभारी कुसुम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago