Khel Mahakumbh inaugurated in Haripur
राज्य की सभी पंचायतों में चरणबद तरीके से खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। यह उदगार ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को हरिपुर में संसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के उपरांत खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, वालीबॉल, फुटबाल, कुश्ती और एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए लगभग 2100 टीमों का पंजीकरण किया गया है। इस बार खेल महाकुंभ में लड़कियां भी बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। इन स्पर्धाओं के विजेताओं को लगभग 50 लाख रुपये के ईनाम दिए जाएंगे तथा हजारों प्रतिभागियों को टी-शर्ट्स व अन्य सामग्री भी दी जाएगी। महाकुंभ के दौरान प्रतिभागियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी
उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत करके केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बहुत बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब देश के अन्य राज्यों के सांसद भी अनुराग सिंह ठाकुर का अनुसरण करते हुए अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन करवाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हजारों युवाओं के जुड़ने से इस खेल महाकुंभ के बहुत ही उत्साहजनक परिणाम सामने आएंगे तथा आने वाले समय में यहां से कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे जोकि राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन्हीं प्रतिभाशाली खिलाडियों में से ओलंपिक मैडल विजेता भी निकलेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अपना अलग ही महत्व है। इनसे बच्चों-युवाओं में अनुशासन एवं खेल की भावना विकसित होती है तथा देश आगे बढ़ता है।
कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और एक युवा नेता के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है तथा वे देश भर में हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर स्वयं भी एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ खेल मंत्रालय को भी सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि खेल महाकुंभ से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा जीवन में आगे बढने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। रविंद्र रवि ने सभी खिलाडियों से अनुशासन एवं उच्च खेल भावना के साथ इस आयोजन में भाग लेने की अपील भी की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, खेल महाकुंभ के सयोजक टीपी चोपड़ा, अनुपम लखनपाल एसडीएम धनवीर ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…