Categories: देश

वेटर ने रेस्टोंरेंट के दो कर्मचारियों की हत्या,पानी की टंकी में डाले शव.

महाराष्ट्र के ठाणे की मीरा रोड पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोप में पुणे के कल्लू यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पांच जून को मीरा रोड के शबरी बार एंड रेस्टोरेंट में इसके एक मैनेजर और एक सफाइकर्मी के शव पानी की टंकी में मिले थे. हत्या का कारण चौंकाने वाला है. आरोपी रेस्टोरेंट के वेटर कल्लू ने बताया है

कि उसने दोनों की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वे उसे खराब खाना देते थे जबकि खुद अच्छा खाना खाते थे. ठाणे ग्रामीण एसपी शिवाजी राठौड़ के मुताबिक आरोपी और दोनों मृतक बार में ही रहते थे. कल्लू ने पुलिस को बताया कि बार मैनेजर हरीश शेट्टी (42) और सफाई कर्मी नरेश पंडित (53) अपने लिए बाहर से अच्छा खाना मंगाते थे जबकि उसे खराब खाना देते थे.

इसलिए नाराज होकर उसने जब दोनों की खेती के एक औजार से तब हत्या की जब वे सो रहे थे. उसने हत्या के बाद शवों को पानी की टंकी में डाला और फरार हो गया.मीरा रोड के शबरी बार एंड रेस्टोरेंट में 5 जून की रात में पानी की की टंकी में दोनों शव मिले थे. लॉकडाउन की वजह से बंद बार में ही दोनों मृतक रह रहे थे. पुणे के 35 वर्षीय आरोपी वेटर कल्लू ने 30 मई की सुबह दोनों की हत्या की थी. कल्लू पर कोलकाता में भी दो चौकीदारों की हत्या का मामला दर्ज है. सन 2013 में हुई इस वारदात में वह जेल भी जा चुका है. इसके अलावा पुणे में भी उस पर दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कल्लू यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पीड़ितों के शरीर पर जख्म के कई निशान थे. जांच के दौरान पता चला कि अपराध के बाद यादव पुणे के रेस्तरां में काम करने लगा था.

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पुणे पहुंची और शुक्रवार को पार्वती इलाके से उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान कल्लू यादव ने दोनों की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया. ठाणे ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा के निरीक्षक वेंकट अंधले ने बताया कि कल्लू ने सोते हुए दोनों पर कुदाल से हमला किया और उनके शवों को रेस्तरा की ही टंकी में डाल दिया.

backup_0dff07

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago